Lesson 6.0: Introduction (परिचय)
आज के डिजिटल युग में केवल कंप्यूटर चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि दूसरों के साथ संचार (Communication) करना और एक साथ मिलकर काम करना यानी Collaboration करना भी अत्यंत आवश्यक है। चाहे ऑनलाइन मीटिंग हो, ईमेल भेजना हो या क्लाउड स्टोरेज पर फाइल शेयर करना हो – ये सभी कार्य डिजिटल कम्युनिकेशन और सहयोग (collaboration) का हिस्सा हैं।
यह अध्याय हमें बताएगा कि हम टेक्नोलॉजी की मदद से कैसे प्रभावी ढंग से एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं, विचार साझा कर सकते हैं, और मिलकर कार्य कर सकते हैं — चाहे लोग दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों।
इस module में हम निम्नलिखित बातों को सीखेंगे:
- ईमेल क्या है और कैसे भेजा जाता है
- चैटिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग के तरीके
- फाइल शेयरिंग कैसे की जाती है
- क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है
- सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से कैसे जुड़ा जाता है
इस module को पूरा करने के बाद छात्र आधुनिक डिजिटल कम्युनिकेशन टूल्स का बेहतर उपयोग करना सीखेंगे और वे किसी भी संस्था या टीम के साथ ऑनलाइन सहयोग करने में सक्षम होंगे।
